गूगल का डूडल गणतंत्र दिवस की झांकी

Published at :26 Jan 2015 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
गूगल का डूडल गणतंत्र दिवस की झांकी

नयी दिल्ली : गूगल ने डूडल पर शानदार तरीके से 66वें गणतंत्र दिवस के प्रति अपना सम्मान दर्शाया है और परेड की झांकी को डूडल बनाया है.डूडल पर राजपथ से गुजरती हुई एक झांकी दिखाई गई है. उसमें पारंपरिक भारतीय पोशाक में लोग भीड के समक्ष हाथ हिला रहे हैं. इसमें दोनों ओर खडी शानदार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : गूगल ने डूडल पर शानदार तरीके से 66वें गणतंत्र दिवस के प्रति अपना सम्मान दर्शाया है और परेड की झांकी को डूडल बनाया है.डूडल पर राजपथ से गुजरती हुई एक झांकी दिखाई गई है. उसमें पारंपरिक भारतीय पोशाक में लोग भीड के समक्ष हाथ हिला रहे हैं. इसमें दोनों ओर खडी शानदार इमारतों के रंगों से मेल खाते हुए रंग में गुगल उकेरा गया है.

इस शानदार नजारे में रायसीना हिल और इंडिया गेट को अपनी भव्यता के साथ सूर्य की रोशनी में जगमगाते हुए देखा जा सकता है.इस झांकी में रायसीना हिल वाले भाग में राष्ट्रपति भवन और दो सचिवालय ब्लॉक – नार्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक हरियाली से घिरा हुआ नजर आ रहे हैं जबकि इंडिया गेट उसके दूसरे छोर पर दिख रहा है. डूडल की इस झांकी में इस्तेमाल किया गया रंग इसे और भी मनोहर बना देता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola