ePaper

शर्मनाक : बेटी को जिंदा दफनाने की कोशिश करने के आरोप में पिता गिरफ्तार

Updated at : 17 Jan 2015 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाक : बेटी को जिंदा दफनाने की कोशिश करने के आरोप में पिता गिरफ्तार

अगरतला: पूर्वी राज्‍य त्रिपुरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक व्‍यक्ति को अपनी नौ वर्ष की बेटी को जिंदा दफनाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. घटना त्रिपुरा के सिपाहिजाला जिले के पुतिया इलाके की है. पुलिस अधीक्षक (नियंत्रण) उत्तम भौमिक ने बताया कि कल जब अबुल हुसैन अपनी […]

विज्ञापन
अगरतला: पूर्वी राज्‍य त्रिपुरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक व्‍यक्ति को अपनी नौ वर्ष की बेटी को जिंदा दफनाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. घटना त्रिपुरा के सिपाहिजाला जिले के पुतिया इलाके की है.
पुलिस अधीक्षक (नियंत्रण) उत्तम भौमिक ने बताया कि कल जब अबुल हुसैन अपनी बेटी रुकसाना को अपने निवास के पीछे की ओर के एक गड्ढे में दफनाने की कोशिश कर रहा था तब उसके एक पड़ोसी ने उसे ऐसा करते हुए देखा और शोर मचाना शुरू कर दिया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्ची को बचाया. यह घटना उस समय की है जब बच्ची की मां घर में मौजूद नहीं थी.
बच्ची को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. उन्होंने बताया कि अबुल को गिरफ्तार कर लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola