ePaper

त्रिपुरा में दस साल की बेटी को जिंदा दफनाने की कोशिश में पिता गिरफ्तार

Updated at : 17 Jan 2015 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
त्रिपुरा में दस साल की बेटी को जिंदा दफनाने की कोशिश में पिता गिरफ्तार

अगरतला : त्रिपुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पिता ने यहां अपनी 10 साल की बेटी को जिंदा दफनाने की कोशश की. पुलिस के अनुसार अबुल हसन नामक व्यक्ति को इस संबंध में गिरफ्तार किया गया है. यह हैवानियत उस शख्‍स ने केवल इस वजह […]

विज्ञापन

अगरतला : त्रिपुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पिता ने यहां अपनी 10 साल की बेटी को जिंदा दफनाने की कोशश की. पुलिस के अनुसार अबुल हसन नामक व्यक्ति को इस संबंध में गिरफ्तार किया गया है.

यह हैवानियत उस शख्‍स ने केवल इस वजह से की क्योंकि वह अपनी बेटी को पसंद नहीं करता था. लिहाज़ा उसने उसको घर के पिछले हिस्से में दफन करने करने की कोशिश की.

पिता ने घर के पीछे गड्ढा बनाकर उसमें अपनी मासूस बेटी को दफनाने का प्रयास किया. बच्ची के हाथ बांधे, मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ पाया गया.

घटना का खुलासा तब हुआ जब युवक की पत्नी घर पहुंचीं. वह अपने पति का यह कारनामा देखकर दंग रह गई. आधी दफन बच्ची को उसने ड्रम से डक कर मामले को दबाने का प्रयास किया. ताकि वह दिखाई न दे और वह बाद में बाकी काम को पूरा कर ले.

जब पत्नी को बच्ची दिखाई नहीं दी तो उसने उसे खोजना शुरू कर दिया जिसके बाद उसे 10 साल की मासूम आधी दफन अवस्था में दिखी. पड़ोसियों की मदद से आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि जिस गांव की यह घटना है वह बांग्लादेश बार्डर के पास बसा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola