हवाई अड्डे से 70 लाख रुपये की सोने की छड़ बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पांच लोगों के पास से 70 लाख रुपये मूल्य की सोने की छडें बरामद की गयी है.कथित रुप से देश में सोने की छडें तस्करी करने का प्रयास करने के आरोपी को सोमवार को यहां सिंगापुर से आने के बाद सीमा शुल्क अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया. सीमा शुल्क […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पांच लोगों के पास से 70 लाख रुपये मूल्य की सोने की छडें बरामद की गयी है.कथित रुप से देश में सोने की छडें तस्करी करने का प्रयास करने के आरोपी को सोमवार को यहां सिंगापुर से आने के बाद सीमा शुल्क अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया.
सीमा शुल्क विभाग द्वारा आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘सामान और व्यक्तियों की तलाशी के बाद चार यात्रियों ने अपने मलाशय में सोने की छडें छुपा रखी थी और एक व्यक्ति ने स्कार्फ में इसे बांध रखा था.’’ इसमें बताया गया है कि 2.8 किलोग्राम की सोने की कुल 28 छडें (प्रत्येक का वजन 100 ग्राम) बरामद की गयी. जब्त किये गये सोने की कीमत लगभग 70 लाख रुपया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










