डिपो में लगी आग में डीटीसी की 17 एसी बसें जलीं, जांच का आदेश

Updated at : 01 Jan 2015 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
डिपो में लगी आग में डीटीसी की 17 एसी बसें जलीं, जांच का आदेश

नयी दिल्ली : दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की 17 लो फ्लोर एसी बसें आज डिपो में लगी आग में पूरी तरह जल गयीं. इस मामले की जांच का आदेश दे दिया गया है. यह घटना तड़के दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकर नगर डिपो की है. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. आग लगने के कारण का […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की 17 लो फ्लोर एसी बसें आज डिपो में लगी आग में पूरी तरह जल गयीं. इस मामले की जांच का आदेश दे दिया गया है. यह घटना तड़के दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकर नगर डिपो की है. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.
अग्निशमन विभाग का कहना है कि आग लगने की खबर आज तड़के करीब तीन बज कर 20 मिनट पर मिली और इसके तत्काल बाद मौके पर 11 अग्निशमन वाहनों को भेज दिया गया. विभाग ने कहा कि डिपो के निकट एक सीएनजी स्टेशन है और उसमें भी आग लग गयी.
डीटीसी के प्रवक्ता आरएस मिन्हास ने बताया, ‘‘इस भीषण आग में 17 बसें जल कर खाक हो गयीं.’’ इस डिपो में 100 से अधिक एसी और गैर एसी बसें खड़ी थीं. एसी बसों को कुछ साल पहले खरीदा गया था. एक एसी बस की कीमत 60 लाख रुपये से अधिक है. घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. आग लगने के तत्काल बाद दूसरी बसों को डिपो से बाहर निकाल दिया गया.अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम सुबह करीब पांच बज कर 15 मिनट पर आग बुझा पाए.’’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola