निजी स्कूल की वेबसाइट पर IS का संदेश

नयी दिल्ली : दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल की वेबसाइट पर आतंकी संगठन के संदेश पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार वेबसाइट पर यह हरकत हैकरों के द्वारा की गई. कथित तौर पर हैक की गई और इस पर इस्लामिक स्टेट के समर्थन में संदेश पोस्ट […]
नयी दिल्ली : दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल की वेबसाइट पर आतंकी संगठन के संदेश पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार वेबसाइट पर यह हरकत हैकरों के द्वारा की गई. कथित तौर पर हैक की गई और इस पर इस्लामिक स्टेट के समर्थन में संदेश पोस्ट कर दिए गए. इस मामले के प्रकाश में आने के बाद दिल्ली की पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने इस पर संज्ञान लिया.
स्कूल के प्रधानाध्यपक ने पुलिस को बताया कि वेबसाइट को नवंबर के मध्य में हैक किया गया था और बीते 30 नवंबर को स्कूल के पास एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से फोन आया. फोन करने वाला अरबी में बोल रहा था और उसने स्कूल के मालिक को खत्म करने की धमकी दी.
इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, लेकिन पुलिस ने किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए स्कूल से नक्शा मांगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




