लोस में उठी डाक घर को सुदृढ़ करने की मांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Dec 2014 5:35 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : लोकसभा में आज सदस्यों ने डाकघरों की हालत को सुदृढ करने और वहां बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने की सरकार से मांग की. सदन में शून्यकाल के दौरान भाजपा के विक्रम उसेंडी ने छत्तीसगढ के बस्तर क्षेत्र में डाक घरों में बुनियादी सुविधायें विकसित करने और डाक घर के भवनों का निर्माण […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : लोकसभा में आज सदस्यों ने डाकघरों की हालत को सुदृढ करने और वहां बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने की सरकार से मांग की. सदन में शून्यकाल के दौरान भाजपा के विक्रम उसेंडी ने छत्तीसगढ के बस्तर क्षेत्र में डाक घरों में बुनियादी सुविधायें विकसित करने और डाक घर के भवनों का निर्माण करने की मांग की.
उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में डाक विभाग के पास वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और आधार कार्ड वितरित करने जैसे कई काम बढे हैं, और उनपर काम का बोझ बढा है, लेकिन डाक विभाग के पास भवन सहित ढांचागत सुविधाओं का अभाव है.
इसी दल के विनोद कुमार सोनकर ने कहा कि जब से कोरियर सेवा शुरु हुइ है देश के एक लाख 55 हजार डाक घरों की हालत खराब है. उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र कौशांबी जिले में मुख्य डाक घर स्थापित करने और ढाकघरों की हालत को सुदृढ करने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




