आईबी ने कहा,सीरिया और इराक से युवकों का युद्ध में हिस्सा लेकर वापस लौटना बड़ी चुनौती

गुवाहाटी: इराक और सीरिया से युवकों का युद्ध में हिस्सा लेकर भारत लौटना देश के लिए एक नयी चुनौती है. खुफिया ब्यूरो के निदेशक आसिफ इब्राहीम ने उक्त बातें पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों को निरंतर सुरक्षा खतरा करार देते हुए कही. इब्राहीम ने यहां खुफिया ब्यूरो द्वारा आयोजित राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों […]
गुवाहाटी: इराक और सीरिया से युवकों का युद्ध में हिस्सा लेकर भारत लौटना देश के लिए एक नयी चुनौती है. खुफिया ब्यूरो के निदेशक आसिफ इब्राहीम ने उक्त बातें पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों को निरंतर सुरक्षा खतरा करार देते हुए कही.
इब्राहीम ने यहां खुफिया ब्यूरो द्वारा आयोजित राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशकों एवं केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुखों के 49वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठन हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए निरंतर खतरा बने हुए हैं. ’’ इराक और सीरिया की आतंकवादी हिंसा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देश जिहादी हिंसा के नये खतरों के रुप में उभरे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




