जम्मू-कश्मीर: IED बलास्ट में 2 जवान शहीद, 4 घायल, कई आतंकियों के मारे जाने की सूचना

Updated:
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: IED बलास्ट में 2 जवान शहीद, 4 घायल, कई आतंकियों के मारे जाने की सूचना

जम्मू कश्मीर के रजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है, यहां IED ब्लास्ट में 2 जवान शहीद हो गए, वहीं 4 जवान घायल बताए जा रहे हैं. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कई आतंकियों के मारे जाने की भी खबर है.

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के रजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है, यहां IED ब्लास्ट में 2 जवान शहीद हो गए, वहीं 4 जवान घायल बताए जा रहे हैं. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कई आतंकियों के मारे जाने की भी खबर है. ये घटना सर्च अभियान के दौरान हुआ, जब आतंकवादियों ने आईडी बम को ब्लास्ट कर दिया.

घटना की जानकारी देते हुए सेना के अधिकारियों ने बताया, संयुक्त अभियान के दौरान, राजौरी के कंडी जंगल में, आतंकवादियों ने जवाबी कार्रवाई में एक विस्फोटक उपकरण चलाया. एक अधिकारी सहित चार और सैनिकों के घायल होने के साथ ही सेना के दल के दो सैनिक शहीद हुए हैं. आसपास से अतिरिक्त टीमों को मुठभेड़ स्थल के लिए निर्देशित किया गया है. घायल कर्मियों को उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया है. शुरुआती खबरों के मुताबिक इलाके में आतंकियों का एक समूह फंसा हुआ है. आतंकी गुटों के हताहत होने की संभावना है. ऑपरेशन जारी है. आगे के विवरण का पता लगाया जा रहा है.

ये प्रारंभिक जानकारी है विस्तृत खबर के लिए बने रहे प्रभात के साथ.

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola