गुजरात चुनाव 2022: मतदान कराने पहुंचे सीआरपीएफ के जवान ने साथियों पर चला दी गोलियां, दो की मौत

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 27 Nov 2022 8:00 AM

विज्ञापन

Gujarat Election 2022: गोलीबारी में घायल जवानों को जामनगर के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. एक जवान के पेट में जबकि दूसरे के पैर में गोली लगी है. अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

Gujarat Election 2022: गुजरात से एक बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार पोरबंदर के निकट एक गांव में शनिवार देर शाम किसी बात को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान ने अपने साथियों पर गोलीबारी कर दी. इस गोलीबारी में दो जवानों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये.

पोरबंदर जिले में पहले चरण में मतदान

पोरबंदर के जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ए.एम. शर्मा ने मामले की जानकारी दी है कि ये जवान मणिपुर की सीआरपीएफ बटालियन से संबंधित हैं. इन जवानों को अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने यहां भेजा था. आपको बता दें कि गुजरात में दो चरण में मतदान होना है. पोरबंदर जिले में पहले चरण में एक दिसंबर को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

कहां हुई घटना

मामले को लेकर जिलाधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ के जवान पोरबंदर से लगभग 25 किलोमीटर दूर तुकड़ा गोसा गांव के एक केंद्र में ठहरे हुए थे. ए.एम. शर्मा ने आगे कहा कि शनिवार शाम किसी बात को लेकर एक जवान ने अपने साथियों पर असॉल्ट राइफल से गोलीबारी कर दी जिससे दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं दो अन्य घायल हो गये.

Also Read: Gujarat Election 2022: शंकर सिंह वाघेला बोले- केजरीवाल कभी नेता नहीं बन सकते, बीजेपी के लिए करते हैं काम

घायल जवानों को जामनगर के एक अस्पताल में ले जाया गया है. इनमें से एक के पेट में जबकि दूसरे के पैर में गोली लगी है. अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

कब होंगे मतदान

यहां चर्चा कर दें कि यहां चर्चा कर दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को है जबकि दूसरे चरण के लिए मतदान पांच दिसंबर को डाले जाएंगे. चुनाव की मतगणना आठ दिसंबर को होनी है. इस बार गुजरात में मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है. भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola