Breaking News Live: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live Update: चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), ओ पी राजभर के नेतृत्व वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) सहित भाजपा के कई नए सहयोगी दल मंगलवार को यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फोन पर धमकी देने और रंगदारी मांगने के मामले में कथित रूप से शामिल अफसर पाशा दो बार नागपुर आया था और उसके ठहरने के विवरण का पता लगाया जा रहा है. पढ़ें देश दुनिया की बड़ी खबरें यहां

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में सोमवार को तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गयी. सेना की ओर से यह जानकारी दी गयी है. सेना ने बताया कि सेना के जवानों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने संयुक्त रूप से छिपे हुए आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सुरनकोट तहसील के सिंदराह और मैदाना में एक तलाशी अभियान चलाया, जिसके तुरंत बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी.

बेंगलुरु में खत्म हुई विपक्षी नेताओं की डिनर बैठक

बेंगलुरु में विपक्षी नेताओं की रात्रिभोज बैठक (डिनर बैठक) खत्म हो गयी है. भोज के बाद विपक्षी नेता बैठक स्थल से रवाना हुए.

एस जयशंकर समेत भाजपा के तीन उम्मीदवार गुजरात से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत भाजपा के तीन उम्मीदवार गुजरात से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.

चिराग पासवान ने एनडीए में शामिल होने का फैसला किया

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने एनडीए में शामिल होने का फैसला किया है. मैं राजग परिवार में उनका स्वागत करता हूं.

अरविंद केजरीवाल बैठक स्थल पर पहुंचे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के साथ बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक स्थल पर पहुंचे.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे बेंगलुरु

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन(ललन) सिंह बेंगलुरु में विपक्ष की रात्रिभोज बैठक स्थल पर पहुंचे.

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola