महाराष्ट्र, हरियाणा के बाद झारखंड में चुनाव की घोषणा

Updated:
विज्ञापन
महाराष्ट्र, हरियाणा के बाद झारखंड में चुनाव की घोषणा

नयी दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य चुनाव आयुक्तों ने महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में समीक्षा बैठकें कर ली हैं, जहां विधानसभा चुनाव होने हैं. आयोग महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा कार्यक्रमों की जल्द घोषणा कर सकता है, जबकि झारखंड के लिए कार्यक्रमों की बाद में घोषणा हो सकती है. जम्मू की यात्रा […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य चुनाव आयुक्तों ने महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में समीक्षा बैठकें कर ली हैं, जहां विधानसभा चुनाव होने हैं. आयोग महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा कार्यक्रमों की जल्द घोषणा कर सकता है, जबकि झारखंड के लिए कार्यक्रमों की बाद में घोषणा हो सकती है.
जम्मू की यात्रा स्थगित की : आयोग ने बुधवार को जम्मू कश्मीर में बाढ़ की स्थिति के चलते चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य की अपनी प्रस्तावित यात्रा स्थगित कर दी. चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आयोग ने अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं किया है कि क्या आपदा के चलते जम्मू-कश्मीर में चुनाव स्थगित किया जाये. चुनाव अधिकारियों का कहना है कि राज्य में आयी भीषण आपदा के चलते इस प्रक्रिया में विलंब हो सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola