पाक को खुफिया जानकारी देने के आरोप में वायुसेना का जवान गिरफ्तार

पठानकोट़: पठानकोट पुलिस ने पाकिस्तान को खुफिया जानकारी मुहैया कराने के आरोप में वायुसेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है. आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद दस दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया. आरोपी जवान वायुसेना में नाइक के पद पर तैनात था. आरोपी जवान सुनील कुमार 2008 में वायुसेना में […]
पठानकोट़: पठानकोट पुलिस ने पाकिस्तान को खुफिया जानकारी मुहैया कराने के आरोप में वायुसेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है. आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद दस दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया.
आरोपी जवान वायुसेना में नाइक के पद पर तैनात था. आरोपी जवान सुनील कुमार 2008 में वायुसेना में भर्ती हुआ था, जिसके बाद 2010 में उसका तबादला पठानकोट कर दिया गया था. सुनील ने एयरफोर्स स्टेशन की कई अहम जानकारियां पाकिस्तान को दीं. इसकी जानकारी होते ही वायुसेना के अफसरों ने कारवाई करते हुए उसे नौकरी से निकाल दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




