irctc की नयी साइट लांच.... जानिए क्या है खास ?

रेलवे मंत्री सदानंद गौड़ा ने कल irctc की नयी साइट का उद्घाटन किया. इ-टिकट बुकिंग हर मिनट और ट्रेनों कि जांच पड़ताल हर मिनट पहले वाले साइट के अनुसार इस साइट में काफी ज्यादा है.इ-टिकट बुकिंग करने में अब यात्रियों को ज्यादा झमेला करने कि जरूरत नहीं. साइट से तो बुकिंग आसान हो ही गयी […]
रेलवे मंत्री सदानंद गौड़ा ने कल irctc की नयी साइट का उद्घाटन किया. इ-टिकट बुकिंग हर मिनट और ट्रेनों कि जांच पड़ताल हर मिनट पहले वाले साइट के अनुसार इस साइट में काफी ज्यादा है.इ-टिकट बुकिंग करने में अब यात्रियों को ज्यादा झमेला करने कि जरूरत नहीं. साइट से तो बुकिंग आसान हो ही गयी है इसके अलावा आप एसएमएस के द्वारा भी आसानी से टिकट बुक करवा सकते है.
पहले वाले साइट कि अपेक्षा इस साइट में एक साथ कई यूजर इ-टिकट बुकिंग व ट्रेनों कि जांच पड़ताल आसानी से कर सकते है.पुराने साइट में जंहा एक मिनट में टिकट बुकिंग क्षमता 2,000 थी वहीं नए साइट में 7,200 है. इसी तरह जंहा ट्रेनों की जांच पड़ताल क्षमता पुराने साइट में 50,000 थी वंही नए वाले में 2 लाख है.
www.irctc.co.in को क्लिक करके आप जैसे ही साइट में प्रवेश करेंगे तो होम पेज पर सबसे उपर विशेष सुविधाएं जैसे टूर पैकेज, फ्लाइट, हॉस्टल, ट्यूरिस्ट ट्रेन, स्पेशल हॉलीडेज, शॉप आदि की बूकिंग भी कि जा सकती है.
निचे एक अलग कॉलम बनाया गया है जिसमें एसएमएस के द्वाराबुकिंग, irctc के ऑफिसियल ऐप्स, irctc शापिंग, ट्रेनों से संबंधित जानकारी व जांच पड़ताल किया जा सकता है.टेक्नीकल साइड से देखा जाये तो साइट को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह यूजर (यूजर फ्रेंडली) के आंखों को जचने वाली है, साथ ही सरल भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




