NCP नेता नवाब मल्लिक ने कहा, भीमा कोरेगांव मामले की जांच राज्य सरकार भी करेगी

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Feb 2020 2:16 PM

विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी के बीच चल रहे विवाद का पटाक्षेप होता नहीं दिख रहा है. शरद पवार के नेतृत्व में एनसीपी के मंत्रियों की बैठक संपन्न हुयी, जिसके बाद सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मल्लिक ने मीडिया से बातचीत की.नवाब मल्लिक ने बताया कि भीमा कोरेगांव मामले की जांच […]

विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी के बीच चल रहे विवाद का पटाक्षेप होता नहीं दिख रहा है. शरद पवार के नेतृत्व में एनसीपी के मंत्रियों की बैठक संपन्न हुयी, जिसके बाद सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मल्लिक ने मीडिया से बातचीत की.
नवाब मल्लिक ने बताया कि भीमा कोरेगांव मामले की जांच राज्य सरकार की विशेष शाखा द्वारा भी करायी जाएगी. इसके बारे में राज्य सरकार के गृहमंत्री जल्द ही आदेश जारी करेंगे.

क्या है पूरा मामला
1 जनवरी 2018 को पुणे के भीमा कोरेगांव में दलित समाज के लोग पेशवा पर विजयी का सलाना जलसा मना रहे थे, इसी दौरान वहां पर हिंसा भड़क गयी, जिसमें एक युवक की जान चली गयी थी. बाद में तत्कालीन भाजपा सरकार ने इस मामले में माओवादी कनेक्शन पर भी पुलिस को जांच करने का आदेश दिया.

महाराष्ट्र में सरकार बदलने के बाद इस मामले में फिर से जांच कराने की बात कही जा रही थी. इसके अलावा एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कुछ पुलिस अधिकारियों पर भी सवाल उठाये थे, लेकिन अचानक से पुणे पुलिस ने इस मामले की जांच एनआइए को सौंप दी, जिसे शुरुआत में राज्य सरकार ने विरोध किया , लेकिन उद्धव ठाकरे ने हस्तक्षेप कर पूरे मामले को राज्य सरकार की ओर से भी जांच एनआइए को सौंपने का आदेश दे दिया.इसके बाद से ही एनसीपी और शिवसेना में तकरार जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola