न्यायमूर्ति शांतानागौडर ने सारा पायलट की याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2020 12:02 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एम एम शांतानागौडर ने सारा अब्दुल्ला पायलट की याचिका पर सुनवाई से बुधवार को खुद को अलग कर लिया जिसमें सारा ने अपने भाई एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर जन सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिए जाने को चुनौती दी है. सारा पायलट की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एम एम शांतानागौडर ने सारा अब्दुल्ला पायलट की याचिका पर सुनवाई से बुधवार को खुद को अलग कर लिया जिसमें सारा ने अपने भाई एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर जन सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिए जाने को चुनौती दी है.

सारा पायलट की याचिका सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति शांतानागौडर और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की तीन न्यायाधीशों वाली पीठ के समक्ष आई थी. न्यायमूर्ति शांतानागौडर ने सुनवाई के प्रारंभ में कहा, “मैं मामले में शामिल नहीं हो रहा हूं.” पीठ ने कहा कि इस याचिका पर सुनवाई बृहस्पतिवार को यानि कल हो सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola