Delhi Results: पूर्व पीएम देवगौड़ा ने केजरीवाल को जीत की बधाई देते हुए कह दी यह बड़ी बात...

बेंगलुरु : पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर मंगलवार को बधाई दी और कहा कि यह जीत शेष भारत को एक बार फिर आश्वस्त करती है कि ‘सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के हताशापूर्ण कृत्य एक सीमित स्तर तक ही काम कर […]
बेंगलुरु : पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर मंगलवार को बधाई दी और कहा कि यह जीत शेष भारत को एक बार फिर आश्वस्त करती है कि ‘सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के हताशापूर्ण कृत्य एक सीमित स्तर तक ही काम कर सकते हैं.’
गौड़ा ने केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा, आप पूर्ण रूप से इस जीत के हकदार हैं. यह भारतीय राजनीति में उल्लेखनीय रूप से एक अच्छा संकेत है कि विकास पर आपका ध्यान व्यापक रूप से फलीभूत हुआ है.
केजरीवाल को लिखे पत्र में जद (एस) संरक्षक ने कहा, आपकी जीत शेष भारत को एक बार फिर आश्वस्त करती है कि सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के हताशापूर्ण कृत्य एक सीमित स्तर तक ही काम कर सकते हैं.
गौड़ा ने केजरीवाल को लिखा, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में आपकी सरकार के अच्छे काम की बात कर्नाटक और शेष भारत में भी पहुंच चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




