ePaper

दिल्ली के इस भक्त ने सिद्धि विनायक मंदिर में दान किया 35 किलो सोना, कीमत जान हैरान रह जाएंगे

Updated at : 21 Jan 2020 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली के इस भक्त ने सिद्धि विनायक मंदिर में दान किया 35 किलो सोना, कीमत जान हैरान रह जाएंगे

मुंबई: महाराष्ट्र का सिद्धि विनायक मंदिर हमेशा चर्चा में रहता है. विशेषतौर पर सेलिब्रिटी यहां अक्सर पूजा-अर्चना करते नजर आते हैं. अब ये मंदिर एकबार फिर से चर्चा में है क्योंकि सिद्धि विनायक मंदिर में विराजमान गणपति को एक भक्त ने करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ाया है. भक्त दिल्ली का है लेकिन अभी उसके नाम […]

विज्ञापन

मुंबई: महाराष्ट्र का सिद्धि विनायक मंदिर हमेशा चर्चा में रहता है. विशेषतौर पर सेलिब्रिटी यहां अक्सर पूजा-अर्चना करते नजर आते हैं. अब ये मंदिर एकबार फिर से चर्चा में है क्योंकि सिद्धि विनायक मंदिर में विराजमान गणपति को एक भक्त ने करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ाया है. भक्त दिल्ली का है लेकिन अभी उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है.

भक्त ने चढ़ाया 35 किलो सोना

बता दें कि दिल्ली के रहने वाले एक शख्स ने सिद्धि विनायक मंदिर में 35 किलोग्राम का सोना चढ़ाया है. इसमें सोने से बनी हुई अलग-अलग चीजें हैं. इसमें गणपति का सिंहासन, दरवाजा, छत्र, वगैरह बना हुआ है. बता दें कि इसकी कीमत 14 करोड़ रुपये हैं. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी भक्त ने करोड़ों रुपये का दान दिया हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola