महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार से नाराज कांग्रेसी नेता, एनसीपी नेता ने दिया इस्तीफा

Updated at : 31 Dec 2019 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार से नाराज कांग्रेसी नेता, एनसीपी नेता ने दिया इस्तीफा

मुंबई : महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी के महाआघाड़ी विकास गठबंधन सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ. इस मंत्रिमंडल विस्तार से गठबंधन दल के नेताओं के नाराज होने की भी खबर है. कैबिनेट में जगह नहीं मिलने से नाराज नाराज एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके ने इस्तीफा दे दिया. सोमवार की रात को ही उन्होंने ऐलान किया कि […]

विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी के महाआघाड़ी विकास गठबंधन सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ. इस मंत्रिमंडल विस्तार से गठबंधन दल के नेताओं के नाराज होने की भी खबर है. कैबिनेट में जगह नहीं मिलने से नाराज नाराज एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके ने इस्तीफा दे दिया.

सोमवार की रात को ही उन्होंने ऐलान किया कि अब मैं राजनीति के योग्य नहीं हूं. सोलंके चार बार से मजलगांव सीट से विधायक हैं. मंत्रिमंडल विस्तार में अजित पवार ने मंत्री पद की शपथ ली, वहीं आदित्य ठाकरे ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. अजित ठाकरे के बारे में संभावना जतायी जा रही है कि वे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनेंगे.
इस विस्तार से नाराज विधायकों ने खुलकर अपनी बात रखी. एनसीपी नेता मकरंद पाटील और राहुल चव्हाण भी ताजा कैबिनेट विस्तार का हिस्सा नहीं बनने के कारण नाराज हैं. छोटे दलों के शपथग्रहण समारोह में निमंत्रण नहीं देने से राजू शेट्टी जैसे नेताओं ने खुलेआम नाराजगी व्यक्त की.
मंत्रिमंडल में स्थान न मिलने से पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी नाराज हैं. सिर्फ नेता ही नहीं कई नेताओं के कार्यकर्ताओं ने भी नाराजगी जतायी. पुणे के भोर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक संग्राम थोप्टे के समर्थकों ने प्रदर्शन किया. संग्राम ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की. दूसरी तरफ कांग्रेस नेताओं ने कहा, कि कांग्रेस के सभी 20 पार्षदों ने पूर्व मंत्री अनंतराव थोप्टे के पुत्र संग्राम थोप्टे के समर्थन में इस्तीफा दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola