प्रधानमंत्री आवास परिसर में मामूली आग, PMO सुरक्षित

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया है कि नौ लोक कल्याण मार्ग स्थित एसपीजी स्वागत कक्ष के बाहर मामूली सी आग लग गई, लेकिन इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आवास या कार्यालय प्रभावित नहीं हुआ है. पीएमओ ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. पीएमओ ने ट्वीट किया, नौ लोक […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया है कि नौ लोक कल्याण मार्ग स्थित एसपीजी स्वागत कक्ष के बाहर मामूली सी आग लग गई, लेकिन इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आवास या कार्यालय प्रभावित नहीं हुआ है.
पीएमओ ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. पीएमओ ने ट्वीट किया, नौ लोक कल्याण मार्ग पर शार्ट सर्किट के चलते मामूली आग लग गई. ये (आग) प्रधानमंत्री के आवास या कार्यालय क्षेत्र में नहीं लगी थी, बल्कि लोक कल्याण मार्ग परिसर स्थित एसपीजी स्वागत कक्ष के पास लगी. आग अब काफी हद तक काबू में है.
PMO tweets,"There was a minor fire at 9, Lok Kalyan Marg caused by a short circuit. This was not in PM’s residential or office area but in the SPG reception area of the LKM complex." https://t.co/CpwlhSjyFM
— ANI (@ANI) December 30, 2019
प्रधानमंत्री की सुरक्षा विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के जिम्मे है. प्रधानमंत्री का आवास सात लोक कल्याण मार्ग में है. उनके आवासीय परिसर में एसपीजी का एक कार्यालय भी हैं, जहां आग लगी. दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने कहा कि उनके नियंत्रण कक्ष को इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




