शहीद एक्सप्रेस के तीन डिब्बों में लगी आग, दो डिब्बे पूरी तरह जल कर खाक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंडीगढ़ : अमृतसर जा रही शहीद एक्सप्रेस के तीन डिब्बों में जालंधर जिले के करतारपुर के निकट अचानक आग लग गयी. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. रेलवे के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात आग लगने से शहीद एक्सप्रेस के दो डिब्बे […]

विज्ञापन

चंडीगढ़ : अमृतसर जा रही शहीद एक्सप्रेस के तीन डिब्बों में जालंधर जिले के करतारपुर के निकट अचानक आग लग गयी. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन

रेलवे के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात आग लगने से शहीद एक्सप्रेस के दो डिब्बे पूरी तरह जल कर खाक हो गये वहीं तीसरे डिब्बे को मामूली नुकसान पहुंचा है.

रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहीद एक्सप्रेस के सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया और अग्निशमन वाहनों को घटनास्थल भेजा गया. उन्होंने बताया कि प्रभावित डिब्बों को हटाने के बाद रेलगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया.

घटना से करीब चार घंटे तक रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित रहा. अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola