दिल्ली के शालीमार बाग के एक घर में लगी आग, बचाये गये तीन बच्चे समेत छह लोग

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के उत्तर पश्चिमी जिले के अंतर्गत शालीमार बाग कॉलोनी के एक घर में आग लगने की खबर है. बताया जाता है कि आगजनी की इस घटना में तीन बच्चों समेत कुल छह लोगों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया है. इसके साथ ही, मौके पर पहुंचे दमकल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के उत्तर पश्चिमी जिले के अंतर्गत शालीमार बाग कॉलोनी के एक घर में आग लगने की खबर है. बताया जाता है कि आगजनी की इस घटना में तीन बच्चों समेत कुल छह लोगों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया है. इसके साथ ही, मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है. इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. घर में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन

गौरतलब है कि अभी हाल ही में दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी में आगजनी की घटना में करीब 43 लोगों की मौत हो गयी थी. इसमें ज्यादातर बिहार-उत्तर प्रदेश के रहने वाले मजदूरों की मौत हो गयी थी. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बतायी जा रही है. हालांकि, आगजनी की इस बड़ी घटना में अभी जांच जारी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola