दिल्ली: मुंडका में लकड़ी के कारखाने में लगी भीषण आग, दमकल की 21 गाड़ियां पहुंची

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मुंडका इलाके में एक कारखाने में आग लगने की खबर है. जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के लगी आग काफी भीषण है, जिसे बुझाने का काम जारी है. दमकल की 21 गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग बुझाने के काम में लगी हुई हैं. बताया जा रहा है कि हादसा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मुंडका इलाके में एक कारखाने में आग लगने की खबर है. जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के लगी आग काफी भीषण है, जिसे बुझाने का काम जारी है.

विज्ञापन

दमकल की 21 गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग बुझाने के काम में लगी हुई हैं. बताया जा रहा है कि हादसा मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास हुआ है और आग लकड़ी के कारखाने में लगी है.

यदि आपको याद हो तो बीते रविवार को राजधानी में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ था, यहां नॉर्थ दिल्ली में रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी की एक इमारत में चल रही फैक्ट्री में आग लगी थी. इसकी चपेट में आकर 43 मजदूरों की जान चली गयी थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola