ePaper

दिल्ली: जिस इमारत में कल आग लगने से हो गई थी 43 लोगों की मौत, आज फिर वहीं लगी आग

Updated at : 09 Dec 2019 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली: जिस इमारत में कल आग लगने से हो गई थी 43 लोगों की मौत, आज फिर वहीं लगी आग

नयी दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में में रविवार को जिस इमारत में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई थी, सोमवार सुबह उसी बिल्डिंग में फिर आग लग गई. आग लगने की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में में रविवार को जिस इमारत में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई थी, सोमवार सुबह उसी बिल्डिंग में फिर आग लग गई. आग लगने की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. बताया जा रहा है कि ये आग कल की ही है जो पूरी तरह से शांत नहीं हुई था.

आज जब फिर से धुआं निकला तो लोग सकते में आ गए. इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है. बता दें कि उत्तरी दिल्ली में रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी की एक इमारत में चल रही फैक्ट्री में रविवार तड़के आग लगने से 43 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए. घायलों में से कुछ की हालत नाजुक है.
दिल्ली पुलिस ने इमारत के मालिक और उसके प्रबंधक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने जांच के लिए फैक्ट्री को पहले से ही सील किया हुआ है. आसपास के लोगों को बैरिकेडिंग कर बाहर ही रोका जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola