कांग्रेस ने PM मोदी से पूछा- उन्नाव में बलात्कार पीड़िता को जलाने की घटना पर क्यों हैं खामोश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2019 8:01 PM
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने उन्नाव में बलात्कार पीड़िता को जलाये जाने की घटना को लेकर राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले पर खामोश क्यों हैं? पार्टी प्रवक्ता रागिनी नायक ने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा भी किया कि भाजपा […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने उन्नाव में बलात्कार पीड़िता को जलाये जाने की घटना को लेकर राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले पर खामोश क्यों हैं?
पार्टी प्रवक्ता रागिनी नायक ने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा भी किया कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं. उन्होंने कहा, 2014 में मोदी जी ने महिलाओं की सुरक्षा का वादा किया और देश की महिलाओं को लगा कि सुरक्षा के संदर्भ में उनके अच्छे दिन आयेंगे. लेकिन आज महिलाओं में दहशत है. अब तो लोग कह रहे हैं कि भाजपा नेताओं से बेटियों को बचाओ.
रागिनी ने कहा, अगर भाजपा सरकार कुलदीप सिंह सेंगर जैसे लोगों को संरक्षण नहीं देती तो आज उन्नाव अपराधियों की हिम्मत एक और बेटी को जलाने की नहीं होती. उन्होंने दावा किया, महिलाओं के खिलाफ अपराध सबसे ज्यादा भाजपा शासित राज्यों में हो रहे हैं. इसकी एक बड़ी वजह भाजपा की विचारधारा है जो महिलाओं के खिलाफ है.
कांग्रेस नेता अमी याग्निक ने कहा, भाजपा के लोग जो भी दावे करें, लेकिन जमीनी हकीकत यही है कि महिलाएं दहशत में हैं. चाहे वो स्कूल जायें या काम पर जायें, वो हर जगह दहशत में हैं. आज महिलाएं सुरक्षा का अधिकार मांग रही हैं. उन्होंने सवाल किया, प्रधानमंत्री अलग-अलग विषयों पर पांच सेकेंड में ट्वीट कर देते हैं, लेकिन उन्नाव पर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया. महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कोई बयान नहीं दिया. गृह मंत्री ने भी कोई रिपोर्ट नहीं मंगायी. ऐसा क्यों? याग्निक ने दावा किया कि इस सरकार में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ सिर्फ एक नारा बनकर रह गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










