ePaper

आसमान छूता प्‍याज का भाव : मुंबई-कोलकाता में @ 150 रुपये, जनवरी तक राहत मिलने के आसार नहीं

Updated at : 05 Dec 2019 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
आसमान छूता प्‍याज का भाव : मुंबई-कोलकाता में @ 150 रुपये, जनवरी तक राहत मिलने के आसार नहीं

नयी दिल्‍ली : देश के कई बड़े शहरों में प्याज की कीमत चिकन के बराबर पहुंच गयी है. जल्द ही इसकी कीमत 150 रुपये के पार जा सकती है. मुंबई-कोलकाता के स्थानीय बाजार में थोक कीमतें 135 रुपये हो चुकी हैं. कोलकाता के सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक, नासिक में प्याज के थोक भाव 5400 प्रति […]

विज्ञापन
नयी दिल्‍ली : देश के कई बड़े शहरों में प्याज की कीमत चिकन के बराबर पहुंच गयी है. जल्द ही इसकी कीमत 150 रुपये के पार जा सकती है. मुंबई-कोलकाता के स्थानीय बाजार में थोक कीमतें 135 रुपये हो चुकी हैं. कोलकाता के सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक, नासिक में प्याज के थोक भाव 5400 प्रति 40 किलो हैं. जानकारों के मुताबिक, जनवरी तक मार्केट में प्याज की कमी बनी रहेगी, क्योंकि उसके बाद ही नया प्याज नासिक व बेंगलुरु के बाजारों से आयेगा. मुंबई के कुछ इलाकों में प्याज की कीमत 120 रुपये प्रति किलो चल रही है.
वहीं, कुछ ऐसे इलाके भी हैं, जहां पर लोगों को 150 रुपये प्याज खरीदना पड़ रहा है. मुंबई में सितंबर महीने में प्याज की कीमत 40-50 रुपये प्रति किलो थी. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा जुटाये गये आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार (तीन दिसंबर) को औसत बिक्री मूल्य 75 रुपये प्रति किलोग्राम था, जबकि पोर्ट ब्लेयर में अधिकतम 140 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया.

रांची-दिल्ली में प्याज की रेट बराबर
  • मुंबई135-150
  • दिल्ली90-110
  • उत्तर प्रदेश100-120
  • रांची90-100
  • पटना100-110
  • कोलकाता120-135
तीन महीने में 350 फीसदी बढ़ गये प्याज के दाम

महीना रेट/क्विंटल (रुपये में)
अगस्त 1000-3000
सितंबर 3000-4000
अक्तूबर 4500-4800
नवंबर 8000-9000
दिसंबर 11000-13500*
ऑनलाइन 79-98 रुपये बिक रहा प्याज, कॉम्बो पैक भी
ऑनलाइन ग्रोसरी प्लेटफॉर्म पर प्याज Rs 79 से लेकर के Rs 98 प्रति किलो की दर से प्याज को बेच रही हैं. वहीं, कुछ कंपनियां 246 रुपये में दो किलो आलू, एक किलो टमाटर और दो किलो प्याज बेच रही हैं. सरकार प्याज की घरेलू आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों में कमी लाने के लिए तमाम कोशिशें कर रही है.
गिर सकता है दाम, तुर्की से 11000 टन प्याज पहुंचा भारत
देश में जारी प्याज संकट के बीच, तुर्की से आयातित 11000 टन प्याज का स्टॉक बुधवार को मंगलुरु पहुंच गया है. मुंबई बंदरगाह पर तुर्की से आये प्याज की लागत 55 रुपये किलो पड़ेगी. एमएमटीसी तुर्की से और 4,000 टन प्याज का आयात करेगी. 17 हजार टन का पहले ही ऑर्डर दिया जा चुका है.
पाक के मंत्री ने महंगाई के लिए भारत को ठहराया जिम्मेदार
बेलगाम महंगाई के लिए इमरान खान के मंत्री ने भारत को जिम्मेदार ठहराया है. भारत के साथ व्यापार रद्द होने को इसका कारण बताया गया है.
रसोई ही नहीं, रेस्टोरेंट, ढाबों और ऑफिस कैंटीन का भी बिगड़ा बजट : प्याज की कीमतों ने आम आदमी की रसोई के साथ ही छोटे-बड़े रेस्टोरेंट और होटल में भी असर देखने को मिला है. रेस्टोरेंट, ढाबों और ऑफिस कैंटीन में सलाद के तौर पर मूली-खीरा दिया जा रहा है. नासिक मंडी में प्याज का थोक भाव 135 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है.

अफगानिस्तान से अटारी-वाघा बॉर्डर होते हुए आ रहा प्याज
चंडीगढ़. दिल्ली और पंजाब के व्यापारी अफगानिस्तान से प्याज का आयात कर रहे हैं. अटारी-वाघा बॉर्डर से होता हुआ 10-15 ट्रक प्याज रोजाना अमृतसर पहुंच रहा है. व्यापारी संघ ने यह जानकारी दी है. फेडरेशन ने बताया कि अफगानिस्तान से दस से पंद्रह ट्रक प्याज दैनिक अमृतसर पहुंच रहा है.
इसकी उत्तर भारत के बाजारों में आपूर्ति की जा रही है. हालांकि, पाकिस्तान ने अटारी- वाद्या सीमा के जरिये द्विपक्षीय व्यापार रोका हुआ है लेकिन पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हुए समझौते के तहत अफगानिस्तान का माल इस रास्ते से आ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola