दिल्ली का खान मार्केट दुनिया का 20वां सबसे महंगा खुदरा बाजार क्षेत्र , पहले स्थान पर है ये बाजार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्लीः दिल्ली के संभ्रांत इलाके में स्थित ‘खान मार्केट’ दुनिया का 20वां सबसे महंगा खुदरा बाजार क्षेत्र है. वैश्विक संपत्ति सलाहकार कंपनी कुशमैन एंड वेकफील्ड की चालू वर्ष की रिपोर्ट में खान मार्केट एक स्थान ऊपर चढ़ गया है. पिछले साल यह 21वें स्थान पर था. खान मार्केट में दुकान किराये पर लेने का […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः दिल्ली के संभ्रांत इलाके में स्थित ‘खान मार्केट’ दुनिया का 20वां सबसे महंगा खुदरा बाजार क्षेत्र है. वैश्विक संपत्ति सलाहकार कंपनी कुशमैन एंड वेकफील्ड की चालू वर्ष की रिपोर्ट में खान मार्केट एक स्थान ऊपर चढ़ गया है. पिछले साल यह 21वें स्थान पर था.
खान मार्केट में दुकान किराये पर लेने का सालाना खर्च 243 डॉलर (करीब 1700 रू) प्रति वर्गफुट है. पिछले साल यह किराया सालाना 237 डॉलर प्रति वर्गफुट था. सूची में पहले स्थान पर हांगकांग का कॉजवे बे है. यहां किराये का सालाना खर्च 2,745 डॉलर प्रति वर्गफुट है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










