ePaper

#NationalPressDay : बोले उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, सनसनीखेज खबर, यानी भ्रामक समाचार

Updated at : 16 Nov 2019 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
#NationalPressDay : बोले उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, सनसनीखेज खबर, यानी भ्रामक समाचार

नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने आज कहा कि पहले समाचार को समाचार की तरह इस्तेमाल किया जाता था, ना तो उसकी व्याख्या की जाती थी और ना ही गलत व्याख्या की जाती थी. लेकिन आज के दौर में समाचार और विचार को मिला दिया गया है और यही सबसे बड़ी गलती है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने आज कहा कि पहले समाचार को समाचार की तरह इस्तेमाल किया जाता था, ना तो उसकी व्याख्या की जाती थी और ना ही गलत व्याख्या की जाती थी. लेकिन आज के दौर में समाचार और विचार को मिला दिया गया है और यही सबसे बड़ी गलती है.

आज समाचारों को सनसनीखेज बनाने पर जोर दिया जाता है, सनसनीखेज समाचार यानी भ्रामक समाचार. व्यावसायिक समूहों, राजनीतिक दलों और अपने हितों को आगे बढ़ाने के लिए आज जिस तरह की पत्रकारिता हो रही है उसके कारण पत्रकारिता के मूल मूल्यों का क्षरण हो रहा है.

आप मुझसे पूछ सकते हैं कि क्या किसी राजनीतिक दल को अखबार प्रकाशित करने का अधिकार नहीं है? बिलकुल है, लेकिन उस अखबार में यह जानकारी होनी चाहिए कि यह समाचार पत्र अमुक पार्टी का है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola