अब 70 वर्षीय पादरी पर लगा बच्चियों के शारीरिक शोषण का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2019 1:21 PM
कोच्चि : एर्नाकुलम जिले के चेंदामंगलम में पिछले महीने एक पादरी ने अपने कार्यालय में आयी तीन नाबालिग लड़कियों का कथित तौर पर उत्पीड़न किया. लड़कियां पादरी से आशीर्वाद लेने आई थी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि चेंदामंगलम के एक सीरियन कैथोलिक चर्च का 70 वर्षीय पादरी मामला दर्ज […]
कोच्चि : एर्नाकुलम जिले के चेंदामंगलम में पिछले महीने एक पादरी ने अपने कार्यालय में आयी तीन नाबालिग लड़कियों का कथित तौर पर उत्पीड़न किया. लड़कियां पादरी से आशीर्वाद लेने आई थी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि चेंदामंगलम के एक सीरियन कैथोलिक चर्च का 70 वर्षीय पादरी मामला दर्ज होने के बाद से फरार है.
वेदाक्केकारा पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि पादरी पर पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक यह घटना एक महीने पहले की है जब नौ वर्षीय बच्चियां चर्च में प्रार्थना के बाद आशीर्वाद लेने पादरी के कार्यालय गई थी. चर्च के सूत्र ने बताया कि पादरी को निलंबित कर दिया गया है और उनसे पुलिस जांच में सहयोग करने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










