असम में पुलिस ने तीन महिलाओं को निर्वस्त्र करके पीटा, महिला आयोग सख्त

नयी दिल्ली : असम के दिरांग जिले में पुलिस द्वारा तीन महिलाओं को कथित तौर पर निर्वस्त्र करने और उनकी पिटाई किये जाने की घटना की निंदा करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने बुधवार को राज्य प्रशासन से कहा कि जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. आयोग की ओर से जारी बयान के […]
नयी दिल्ली : असम के दिरांग जिले में पुलिस द्वारा तीन महिलाओं को कथित तौर पर निर्वस्त्र करने और उनकी पिटाई किये जाने की घटना की निंदा करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने बुधवार को राज्य प्रशासन से कहा कि जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.
आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह घटना इसलिए भी गंभीर है क्योंकि इसे कानून-व्यवस्था की रक्षा करने की जिम्मेदारी वाली पुलिस के लोगों की तरफ से अंजाम दिया गया. महिला आयोग ने असम प्रशासन से कहा है कि इस घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि आगे ऐसी कोई घटना नहीं हो.
खबरों के मुताबिक असम पुलिस ने मंगलवार को अपने दो अधिकारियों पर महिलाओं का उत्पीडन करने, कपड़े निर्वस्त्र करने और पिटाई के आरोप में मामला दर्ज किया है. यह घटना पिछले हफ्ते असम के दिरांग जिले में घटित हुई. इनमें से एक महिला का दावा है कि वह दो महीने की गर्भवती थी और पिटाई के कारण उसका गर्भपात हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




