सामने आया पाकिस्तान का झूठ, सफेद झंडा दिखाकर ले गये अपने सैनिकों का शव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्रीनगर : पाकिस्तान का एक और झूठ सामने आ गया है. जी हां, यह सच है. पाकिस्तान हमेशा इस बात से इनकार करता रहा है कि उसकी ओर से भारतीय सीमा पर गोलीबारी की जाती है और उसके सैनिक जवाबी कार्रवाई में मारे जाते हैं. लेकिन जब पाकिस्तानी सैनिक सीमा पर सफेद झंडा दिखाकर अपने […]

विज्ञापन

श्रीनगर : पाकिस्तान का एक और झूठ सामने आ गया है. जी हां, यह सच है. पाकिस्तान हमेशा इस बात से इनकार करता रहा है कि उसकी ओर से भारतीय सीमा पर गोलीबारी की जाती है और उसके सैनिक जवाबी कार्रवाई में मारे जाते हैं. लेकिन जब पाकिस्तानी सैनिक सीमा पर सफेद झंडा दिखाकर अपने दो सैनिकों का शव नियंत्रण रेखा से लेकर गये, तो पाकिस्तान का झूठ सबके सामने आ गया.

विज्ञापन

दरअसल हुआ कुछ यूं कि जम्मू-कश्मीर में भारत के सैन्‍य और नागरिक ठिकानों पर लगातार गोलाबारी की जा रही थी. भारत की ओर से की गयी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्‍तान के दो सैनिक मारे गये, जिनका शव ले जाने के लिए पाकिस्‍तान ने सफेद झंडा दिखाया और शव लेकर गये. पाकिस्तान को सफेद झंडा मजबूरी में दिखाना पड़ा, क्योंकि वे जितनी बार शव ले जाने का प्रयास कर रहे थे, सेना ने उनके प्रयास को विफल कर दिया था. अंतत: उन्होंने सफेद झंडा उठाया.

सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार मारे गये पाकिस्‍तानी सैनिकों में सिपाही गुलाम रसूल शामिल हैं जो पाकिस्‍तान के बहावलनगर इलाके का हैं. पाकिस्तान की ओर सेजम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास गांवों में भारी गोलाबारी की गयी थी जिसमें कई मकान क्षतिग्रस्त हुए थे और जानवरों की मौत भी हुई थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola