तीन साल से एक आदमी पर रोज हमला कर रहा कौवा, बच्चे की मौत का लेना चाहता है बदला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शिवपुरी : मध्य प्रदेश के शिवपुरी में तीन साल से लगातार एक आदमी पर कौवा हमला कर रहा है. वह व्यक्ति जब भी घर से बाहर निकलता है तो कौवा उस पर हमला कर देता है. शिवपुरी के सुमेला गांव के रहने वाले शिवा ने बताया कि जब वह अपने घर से होटल में काम […]
विज्ञापन
शिवपुरी : मध्य प्रदेश के शिवपुरी में तीन साल से लगातार एक आदमी पर कौवा हमला कर रहा है. वह व्यक्ति जब भी घर से बाहर निकलता है तो कौवा उस पर हमला कर देता है. शिवपुरी के सुमेला गांव के रहने वाले शिवा ने बताया कि जब वह अपने घर से होटल में काम करने बदरवास की ओर जाता है तभी सड़क पर एक कौवा उन पर हमला कर देता है.
इसपर, उस व्यक्ति ने कहा कि आज से तीन साल पहले उनको सड़क किनारे जाल में फंसा कौवे का एक बच्चा दिखा था, जिसको उन्होंने जाल से निकाल दिया था, लेकिन ज्यादा चोट लगने होने की वजह से वह उसकी जान नहीं बचा पाया. इस घटना के बाद से ये कौवा उन पर लगातार हमला कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










