ePaper

जयपुर में अपने दोस्त के साथ मिली स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली लापता छात्रा, लाई जा रही यूपी

Updated at : 30 Aug 2019 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
जयपुर में अपने दोस्त के साथ मिली स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली लापता छात्रा, लाई जा रही यूपी

नयी दिल्लीः पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर कई गंभीर आरोप लगाने के बाद कथित तौर पर अगवा हुई छात्रा राजस्थान से बरामद कर ली गई है. उसे जयपुर से उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है. छात्रा जयपुर में अपने दोस्त संजय सिंह के साथ रह रही थी. छात्रा के सा संजय को भी यूपी […]

विज्ञापन
नयी दिल्लीः पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर कई गंभीर आरोप लगाने के बाद कथित तौर पर अगवा हुई छात्रा राजस्थान से बरामद कर ली गई है. उसे जयपुर से उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है. छात्रा जयपुर में अपने दोस्त संजय सिंह के साथ रह रही थी. छात्रा के सा संजय को भी यूपी लाया जा रहा है. यूपी पुलिस के मुताबिक, छात्रा लापता नहीं थी. दोनों को लखनऊ लाकर पूछताछ की जाएगी.

शाहजहांपुर में चिन्मयानंद के कॉलेज से एलएलबी कर रही छात्रा ने 23 अगस्त को उनके ऊपर शोषण का आरोप लगाया था. आरोप लगाने वाला विडियो वायरल होने के बाद छात्रा रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई थी. पुलिस ने चिन्मयानंद के खिलाफ धमकी और अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी थी. छात्रा की बरामदगी को लेकर यूपी पुलिस ने एक ट्वीट कर जानकारी दी.
बता दें कि इस मामले में कुछ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट से स्वत: संज्ञान लेने का अनुरोध किया था. उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाली छात्रा तीन दिनों से गायब है लिहाजा सुप्रीम कोर्ट दखल दे. सुप्रीम कोर्ट ने मामले में संज्ञान लिया. जस्टिस आर भानुमति की पीठ आज सुनवाई करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola