केंद्रीय मंत्री राव साहेब का बयान- भाजपा के पास है वाशिंग मशीन, किसी को पार्टी में लेने से पहले करते हैं साफ

जालना:केंद्रीय मंत्री राव साहेब दानवे पाटिल का एक बयान सुर्खियों में हैं. उन्होंने कहा है कि ‘यह भारतीय जनता पार्टी है. हमारे पास वाशिंग मशीन है. किसी को भी पार्टी में लेने से पहले वाशिंग मशीन में डालकर साफ करते हैं, फिर अपनी पार्टी में लेते हैं. हम लोगों के पास गुजरात का निरमा पाउडर […]
जालना:केंद्रीय मंत्री राव साहेब दानवे पाटिल का एक बयान सुर्खियों में हैं. उन्होंने कहा है कि ‘यह भारतीय जनता पार्टी है. हमारे पास वाशिंग मशीन है. किसी को भी पार्टी में लेने से पहले वाशिंग मशीन में डालकर साफ करते हैं, फिर अपनी पार्टी में लेते हैं. हम लोगों के पास गुजरात का निरमा पाउडर है.
Union Minister Raosaheb Danve Patil in Jalna, Maharashtra: BJP has a washing machine. Before taking anyone in the party, we wash them in the machine. We have the Nirma powder of Gujarat. (28.08.19) pic.twitter.com/WwGHvhEhbu
— ANI (@ANI) August 28, 2019
बुधवार को महाराष्ट्र के जालना में आयोजित महाजनादेश यात्रा सभा को संबोधित करने के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अजीबोगरीब बयान दिया. बता दें कि ऐसे कई मौके आए जब विपक्ष का आरोप रहा कि बीजेपी किसी अन्य दल के नेता को अपनी पार्टी में शामिल कर लेती है तो उसके सारे अपराधिक दाग धो देती है.
यह पहली बार नहीं है जब रावसाहेब दानवे ने इस तरह का विवादित बयान दिया हो। इसी साल लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र के जालना में दाल खरीद को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए एक सवाल पर वह भड़क गए थे. तब उन्होंने कहा, ‘ राज्य सरकार तो दाल खरीद रही है. तुम अखबार ज्यादा पढ़ते हो. अरहर, कपास, दलहन का रोना तुम लोग अब बंद करो.’ इस दौरान उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग भी किया था. यही नहीं दानवे ने किसानों की आत्महत्या को लेकर भी विवादित बयान दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




