बीच सड़क पर मां, पिता, पत्नी और बेटे की हत्या कर शख्स ने खुद को भी मारी गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Aug 2019 11:54 AM
बेंगलुरूः कर्नाटक के चामराज नगर से शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई हैं. यहां एक शख्स ने बीच सड़क पर अपनी मां, पिता, पत्नी और बेटे की गोली मारी और फिर खुद भी उड़ा लिया. पांचों की मौके पर ही मौत हो गई. एक साथ पांच मौत की खबर पूऱे क्षेत्र में जंगल की […]
बेंगलुरूः कर्नाटक के चामराज नगर से शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई हैं. यहां एक शख्स ने बीच सड़क पर अपनी मां, पिता, पत्नी और बेटे की गोली मारी और फिर खुद भी उड़ा लिया. पांचों की मौके पर ही मौत हो गई. एक साथ पांच मौत की खबर पूऱे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई. घटना शुक्रवार सुबह गुंडलूपेट इलाके में घटी.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस के मुताबिक, मैसुरू निवासी ओम प्रकाश अपने परिवार के गुंडलूपेट घूमने आया था. उसने यहां नंदी लॉज में एक कमरा बुक किया था. यहां पर गुरुवार को अपने परिवार के साथ पहुंचा था. शुक्रवार सुबह वह अपने परिवार के साथ सैर के लिए निकला. लॉज से करीब एक किमी दूर उसने पिस्तौल निकाल ली और अपने परिवार पर फायर झोंक दिया.
ओम प्रकाश ने अपने माता-पिता, पत्नी और बेटे को मारने के बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी. खुलेआम बीच सड़क हुई इस फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों ने पुलिस को सूचना दी.
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से हत्या में प्रयोग की गई रिवॉल्वर भी बरामद कर ली गई है. पुलिस ने बताया कि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










