दिल्ली एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, 70 मिनट के लिए प्रभावित रहा परिचालन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्लीः दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार रात बम होने की झूठी सूचना मिली जिससे हवाईअड्डे पर परिचालन करीब 70 मिनट के लिए प्रभावित रहा. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस को रात 8.49 बजे टर्मिनल 2 पर बम होने का फोन आया. अधिकारियों ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रस्थान क्षेत्र को […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार रात बम होने की झूठी सूचना मिली जिससे हवाईअड्डे पर परिचालन करीब 70 मिनट के लिए प्रभावित रहा. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस को रात 8.49 बजे टर्मिनल 2 पर बम होने का फोन आया. अधिकारियों ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रस्थान क्षेत्र को तत्काल खाली करा लिया गया और सभी यात्रियों को गेट नंबर चार पर भेज दिया गया.
यहां आने वाले यात्रियों को विमानों के अंदर ही रोक दिया गया. उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) और सीआईएसएफ ने करीब एक घंटे की गहन तलाश के बाद सूचना अफवाह साबित हुई. हवाईअड्डा पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने कहा कि सभी पक्षों को तत्काल सूचित एवं चौकस कर दिया गया.
उन्होंने कहा कि टर्मिनल 2 की व्यापक जांच की गई. समग्र तलाश अभियान चलाया गया और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. कॉल करने वाले की पहचान कर ली गई है और उसने ऐसे किसी कॉल को करने से इनकार किया है.
कॉल को गैर विशिष्ट घोषित किया गया है.उन्होंने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. अधिकारियों ने बताया कि रात 10 बजे टर्मिनल 2 के आगमन एवं प्रस्थान क्षेत्र में सेवाएं सामान्य हुईं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










