ePaper

आतंकियों की संख्‍या नियंत्रण रेखा पर बढ़ा रहा है पाकिस्तान, भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार

Updated at : 06 Aug 2019 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
आतंकियों की संख्‍या नियंत्रण रेखा पर बढ़ा रहा है पाकिस्तान, भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार

जम्मू : पाकिस्तानी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार है. मंगलवार को उत्तर कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान पिछले कुछ दिनों से नियंत्रण रेखा स्थित आतंकी शिविरों में आतंकवादियों की संख्या बढ़ाने में जुटा हुआ है. वह घुसपैठियों को जम्मू-कश्मीर […]

विज्ञापन

जम्मू : पाकिस्तानी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार है. मंगलवार को उत्तर कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान पिछले कुछ दिनों से नियंत्रण रेखा स्थित आतंकी शिविरों में आतंकवादियों की संख्या बढ़ाने में जुटा हुआ है. वह घुसपैठियों को जम्मू-कश्मीर में भेजने की कोशिश लगातार कर रहा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन को भी बढ़ा रहा है.

सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तानी सेना इसी तरह के विघ्नकारी रास्ते पर चलती रहती है तो भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देगी और उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी होगी. सिंह ने खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के कोर ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता की और सुरक्षा स्थिति पर प्रतिकूल असर डालने वाली किसी कार्रवाई से निपटने के लिए संचालनात्मक तैयारी की समीक्षा की. जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त करने और राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांटने का प्रस्ताव संसद में रखने के एक दिन बाद यह बैठक की गयी.

उधमपुर स्थित सैन्य अधिकारी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने यह भी कहा कि शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है और देश में गड़बड़ी पैदा करने के उनके नापाक मंसूबों को नाकाम किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola