उद्योगपतियों ने किया आगाह, फिर भी ''विभाजन'' में लगी हुई है मोदी सरकार: कांग्रेस
Updated at : 03 Aug 2019 12:33 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने ऑटो क्षेत्र के संकट से घिरे होने संबंधी खबरों को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि देश के कुछ जानेमाने उद्योगपतियों के आगाह करने के बावजूद यह सरकार ‘विकास की बजाय विभाजन’ में लगी हुई है . पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने ऑटो क्षेत्र के संकट से घिरे होने संबंधी खबरों को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि देश के कुछ जानेमाने उद्योगपतियों के आगाह करने के बावजूद यह सरकार ‘विकास की बजाय विभाजन’ में लगी हुई है . पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, "कार बिक्री में 15 से 48 प्रतिशत तक की गिरावट. 30 इस्पात कंपनियां बंद हुईं.”
उन्होंने दावा किया, "औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख नाम राहुल बजाज, आदि गोदरेज, नारायण मूर्ति ने सामाजिक वैमनस्य, घृणा अपराध और मंदी को लेकर आगाह किया.” सुरजेवाला ने कहा, ‘‘फिर भी मोदी सरकार ”रोजगार की बजाय तिरस्कार” और ”विकास की बजाय विभाजन” पर ध्यान लगाए हुए है. यह न्यू इंडिया है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




