ePaper

येदियुरप्पा के शपथ लेने के बाद मुंबई से लौटेंगे कर्नाटक के बागी विधायक

Updated at : 23 Jul 2019 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
येदियुरप्पा के शपथ लेने के बाद मुंबई से लौटेंगे कर्नाटक के बागी विधायक

मुंबई : मुंबई में ठहरे कांग्रेस-जदएस के बागी विधायक, भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के दक्षिणी राज्य कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे. यह जानकारी मंगलवार को पार्टी सूत्रों ने दी. भाजपा के एक नेता ने कहा कि इस महीने के शुरू से एक आलीशान होटल में […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई में ठहरे कांग्रेस-जदएस के बागी विधायक, भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के दक्षिणी राज्य कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे. यह जानकारी मंगलवार को पार्टी सूत्रों ने दी.

भाजपा के एक नेता ने कहा कि इस महीने के शुरू से एक आलीशान होटल में ठहरे बागी विधायक मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी के नेतृत्व वाली जदएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद बहुत खुश हैं. नेता ने कुमारास्वामी नीत सरकार के मंगलवार शाम कर्नाटक विधानसभा में विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने की ओर इशारा करते हुए कहा, उन्हें (बागी विधायकों) वह मिल गया जो वे चाहते थे. उन्होंने कहा कि विधायक येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद मुंबई से रवाना होंगे.

बागियों ने इससे पहले इससे इनकार किया था कि उनके इस्तीफों और सरकार से समर्थन वापस लेने में भाजपा की कोई भूमिका है. कुमारास्वामी नीत सरकार के भविष्य का फैसला करने वाले महत्वपूर्ण शक्तिपरीक्षण से पहले येदियुरप्पा ने आरोप लगाया था कि सत्ताधारी गठबंधन यह जानने के बावजूद अनावश्यक देरी कर रहा है कि सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों को जारी व्हिप किसी काम का नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola