महाराष्ट्र: पुणे-सोलापुर हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने ट्रक को मारी टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

मुंबई: पुणे में एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना शुक्रवार रात करीब 1 बजे पुणे-सोलापुर हाईव स्थित कदमवाक गांव की है. हादसे में मरने वाले सभी लोग यवत गांव के रहने वाले थे. हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि एक कार में सवाल […]
मुंबई: पुणे में एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना शुक्रवार रात करीब 1 बजे पुणे-सोलापुर हाईव स्थित कदमवाक गांव की है. हादसे में मरने वाले सभी लोग यवत गांव के रहने वाले थे.
Maharashtra: 9 people, in a car, died in a collision with a truck on Pune-Solapur highway near Kadamwak Wasti village in Pune, late last night. All the deceased were residents of Yavat village of Pune. pic.twitter.com/CVihgprc92
— ANI (@ANI) July 19, 2019
हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि एक कार में सवाल 9 लोग यवत गांव की तरफ जा रहे थे. आशंका जतायी जा रही है कि कार की रफ्तार तेज रही होगी. इसी दौरान कार सवार ने नियंत्रण खो दिया और डिवाडर से टकराते हुये उछलकर पुणे की तरफ आ रहे ट्रक से जा टकराई. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गये. हादसे में कार सवार सभी लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
हादसे की जांच जारी
पुलिस ने हादसे में मरने वालों की पहचान यवत गांव के रहने वाले अक्षय भारत वैकर, विशाल सुभाष यादव, निखिल चंद्रकांत, नूर महमूद अब्बास दया, परवेज अत्तार, शुभम रामदास भिशे, अक्षय चंद्रकांत घिघे, दत्ता गणेश यादव और जुबेर अजीज मुलानी के तौर पर की है. पुलिस अधिकारी सूरज बंदगार ने कहा कि फिलहाल हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




