ePaper

दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट पर कनाडाई नागरिक के साथ लूटपाट, पर्स और क्रेडिट कार्ड ले भागा टैक्सी ड्राइवर

Updated at : 15 Jul 2019 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट पर कनाडाई नागरिक के साथ लूटपाट, पर्स और क्रेडिट कार्ड ले भागा टैक्सी ड्राइवर

नयी दिल्ली: राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेशी नागरिक के साथ धोखाधड़ी और लूटपाट का मामला सामने आया है. आईजीआई एयरपोर्ट के डीसीपी ने बताया कि टैक्सी ड्राइवर ने एक कनाडाई नागरिक को उस समय लूट लिया जब वो उसकी टैक्सी लेकर अपने गंतव्य पर जा रहा था. डीसीपी ने ये […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेशी नागरिक के साथ धोखाधड़ी और लूटपाट का मामला सामने आया है. आईजीआई एयरपोर्ट के डीसीपी ने बताया कि टैक्सी ड्राइवर ने एक कनाडाई नागरिक को उस समय लूट लिया जब वो उसकी टैक्सी लेकर अपने गंतव्य पर जा रहा था.

डीसीपी ने ये भी बताया कि मामला 13 जुलाई का है. जानकारी के मुताबिक टैक्सी ड्राइवर ने कनाडाई नागरिक का पर्स, क्रेडिट कार्ड और सारा पैसा छीन लिया. पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश कर रही है. टैक्सी ड्राइवर की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola