ePaper

लाेस में उठा कर्नाटक मुद्दा, बोली कांग्रेस - कश्मीरी गेट के बराबर हो गया है भाजपा का पेट

Updated at : 08 Jul 2019 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
लाेस में उठा कर्नाटक मुद्दा, बोली कांग्रेस - कश्मीरी गेट के बराबर हो गया है भाजपा का पेट

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने कर्नाटक में राजनीतिक अस्थिरता का मुद्दा सोमवार को लोकसभा में उठाया और भाजपा नीत केंद्र सरकार पर पार्टी सदस्यों को प्रलोभन देकर दल-बदल कराने का आरोप लगाया. हालांकि, सरकार की ओर से इन आरोपों को खारिज करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस में इस्तीफों का सिलसिला […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने कर्नाटक में राजनीतिक अस्थिरता का मुद्दा सोमवार को लोकसभा में उठाया और भाजपा नीत केंद्र सरकार पर पार्टी सदस्यों को प्रलोभन देकर दल-बदल कराने का आरोप लगाया. हालांकि, सरकार की ओर से इन आरोपों को खारिज करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस में इस्तीफों का सिलसिला तो राहुल गांधी ने ही शुरू किया है.

शून्यकाल में कर्नाटक का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश और कर्नाटक की राज्य सरकारों को तोड़ने के लिए दल बदल कराने का काम किया जा रहा है. भाजपा पर आरोप लगाते हुए चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 303 सांसद जीतने के बाद भी आपका पेट नहीं भरा है. आपका पेट, कश्मीरी गेट के बराबर हो गया है. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को पसंद नहीं कि कहीं भी विपक्ष की सरकार रहे. चौधरी ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में कांग्रेस विधायकों को प्रलोभन देकर दल बदल कराया जा रहा है और उन्हें चार्टर्ड विमान में ले जाकर मुंबई के पांच सितारा होटल में ठहराया जा रहा है.

उन्होंने इसके पीछे सुनियोजित साजिश होने का दावा करते हुए कहा कि इस बारे में जब सवाल उठेगा तो भाजपा कह सकती है कि आपके विधायक आपके साथ नहीं रहे तो हम क्या करें. सदन में कांग्रेस के नेता चौधरी ने कहा कि हमारी स्थिति ऐसी है कि घर में चांदी और सोने के सिक्के हैं जिन्हें चोर चोरी करके ले जा रहा है क्योंकि हमारे घर में पहरेदार नहीं हैं. रक्षा मंत्री और सदन के उप नेता राजनाथ सिंह ने कहा, कर्नाटक में इस समय जो कुछ हो रहा है, उसका हमारी पार्टी से कोई लेनादेना नहीं है. हमारी पार्टी का इतिहास रहा है कि हम दबाव और प्रलोभन से दल बदल कराने की कोशिश नहीं करते. उन्होंने कहा कि हम संसदीय लोकतंत्र की गरिमा बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

सिंह ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, त्यागपत्र दिलाने का सिलसिला हमने शुरू नहीं किया. यह तो राहुल गांधी ने शुरू किया है और उनके कहने पर कई नेताओं ने त्यागपत्र दिये हैं. कांग्रेस सदस्यों ने राजनाथ सिंह के जवाब पर असंतोष जताते हुए अपने स्थानों पर खड़े होकर विरोध किया. राहुल गांधी समेत पार्टी के अन्य सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गये. इसी बीच लोकसभा अध्यक्ष बिरला सदन की बैठक को भोजनावकाश के लिए दोपहर दो बजे तक स्थगित कर चुके थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola