ePaper

पुंछ में 150 बंकर तैयार, 350 का काम लगभग पूरा होने के करीब

Updated at : 08 Jul 2019 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
पुंछ में 150 बंकर तैयार, 350 का काम लगभग पूरा होने के करीब

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 150 बंकरों का काम पूरा हो गया है और अन्य 350 बंकरों का काम जल्द पूरा हो जायेगा. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ये बंकर पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास रहने वाले लोगों को सीमा पार से होने वाली गोलीबारी और गोलाबारी के दौरान सुरक्षित आश्रय […]

विज्ञापन

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 150 बंकरों का काम पूरा हो गया है और अन्य 350 बंकरों का काम जल्द पूरा हो जायेगा.

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ये बंकर पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास रहने वाले लोगों को सीमा पार से होने वाली गोलीबारी और गोलाबारी के दौरान सुरक्षित आश्रय देने के लिए बनाये जा रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि जिला विकास आयुक्त राहुल यादव ने शून्य रेखा (जीरो लाइन) पर बसे गांवों का दौरा किया और नियंत्रण रेखा पर बने रहे बंकरों का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि 150 बंकर बनकर तैयार हैं और अन्य 350 कुछ दिनों में पूरे हो जायेंगे.

अधिकारियों ने बताया कि बंकरों का निरीक्षण किया और उसको बनाने के लिए इस्तेमाल किये गये सामान के बारे में जानकारी हासिल की. उन्होंने बताया कि यादव ने कार्यकारी एजेंसियों को जल्द से जल्द बंकरों का काम पूरा करने का निर्देश भी दिया है.

बता दें बीते साल इसी महीने जम्मू-कश्मीर दौरे पर गये तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा पर बंकर बनाये जाने की बात कही थी. उन्होंने बताया था कि इसके लिए 4015 करोड़ रुपये की धनराशि स्‍वीकृत की गयी है. बताया गया था कि सीमा पर 14 हजार से ज्‍यादा नये बंकर बनाया जाना है जिसमें 13029 से ज्‍यादा कम्‍यूनिटी बंकर होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola