भाजपा की हुईं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी, दिल्ली में ग्रहण की सदस्यता
Updated at : 07 Jul 2019 11:57 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्लीः हरियाणवी गानों पर डांस से धूम मचाने वाली सपना चौधरी आखिरकार भाजपा में शामिल हो गईं. दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को हुए दिल्ली भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2019 में उन्होंने हिस्सा लिया. यहीं पर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली. लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के लिए प्रचार भी किया […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः हरियाणवी गानों पर डांस से धूम मचाने वाली सपना चौधरी आखिरकार भाजपा में शामिल हो गईं. दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को हुए दिल्ली भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2019 में उन्होंने हिस्सा लिया. यहीं पर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली. लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के लिए प्रचार भी किया था.
Haryanavi dancer Sapna Chaudhary joins Bharatiya Janata Party at the party's membership drive program in Delhi. pic.twitter.com/G9jmj0tOrt
— ANI (@ANI) July 7, 2019
पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सपना मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान, भाजपा महासचिव राम लाल और दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं. बता दें कि सपना चौधरी की राजनीति में आने की अटकलें लोकसभा चुनाव से पहले होने लगी थी. मार्च में सपना चौधरी की कुछ तस्वीरें प्रियंका गांधी के साथ वायरल हुई थीं.
इसके बाद उनकी कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हो गई थीं. हालांकि उन्होंने इससे इनकार कर दिया था. सपना चौधरी ने कहा था कि वे कलाकार हैं इसलिए चुनाव लड़ने की कोई मंशा नहीं है. प्रियंका गांधी के साथ फोटो पर सपना ने कहा था कि मैं प्रियंका से मिली थी लेकिन वो तस्वीर पुरानी हैं.’ सपना चौधरी ने यह भी कहा था कि वे मनोज तिवारी के संपर्क में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




