मुंबई हवाई अड्डे के मुख्य रनवे पर कई दिनों से फंसे ‘स्पाइसजेट'' के विमान को हटाया गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2019 9:29 AM
मुंबई : मुंबई हवाई अड्डे के मुख्य रनवे और घास वाले क्षेत्र के बीच सोमवार रात से फंसे ‘स्पाइसजेट’ के विमान बोईंग 737 को गुरुवार को खींच कर वापस रनवे पर लाया गया. खराब मौसम के कारण उतरते वक्त विमान रनवे से फिसलते हुआ नीचे उतर घास में फंस गया था. इस कारण हवाई अड्डे […]
मुंबई : मुंबई हवाई अड्डे के मुख्य रनवे और घास वाले क्षेत्र के बीच सोमवार रात से फंसे ‘स्पाइसजेट’ के विमान बोईंग 737 को गुरुवार को खींच कर वापस रनवे पर लाया गया. खराब मौसम के कारण उतरते वक्त विमान रनवे से फिसलते हुआ नीचे उतर घास में फंस गया था. इस कारण हवाई अड्डे का मुख्य रनवे सोमवार रात से ही बंद था.
अधिकारियों ने बताया कि देश का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा अपने ‘सेकेंडरी रनवे’ से काम चला रहा था जहां से एक घंटे में केवल 35 विमानों का परिचालन संभव है. जबकि मुख्य रनवे से प्रतिघंटा 48 विमानों का परिचालन हो सकता है. ‘एअर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड’ की एक टीम मंगलवार दोपहर से ही विमान को हटाने के काम में जुटी थी.
‘मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड’ के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि रनवे 09/27 में फंसे स्पाइसजेट के विमान को रात 11 बजकर 10 मिनट पर वापस रनवे पर खींच लिया गया. प्रवक्ता ने हालांकि यह नहीं बताया कि मुख्य रनवे से विमानों का परिचालन कब से शुरू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










