शोपियां में सेना ने चार आतंकवादियों को मार गिराया, ऑपरेशन जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2019 9:22 AM
अनिल एस साक्षी जम्मू : शनिवार को मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने के बाद रविवार को भी सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में 4 आतंकियों को मार गिराया है. इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कीगम में स्थित दारमदोरा इलाके में रविवार को […]
अनिल एस साक्षी
जम्मू : शनिवार को मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने के बाद रविवार को भी सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में 4 आतंकियों को मार गिराया है. इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कीगम में स्थित दारमदोरा इलाके में रविवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गये हैं.
बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी.
काफी देर चली मुठभेड़ के बाद आखिरकार सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. खबर लिखे जाने इन आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी थी और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










