राजस्थान: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अकबर पर दिया विवादित बयान, बताया चरित्रहीन
Updated at : 07 Jun 2019 10:28 AM (IST)
विज्ञापन

जयपुरः राजस्थान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने मुगल शासक अकबर के बारे में विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अकबर औरतों के भेष में मीना बाजार जाता था और वहां गलत काम करता था. मदन लाल सैनी ने यह बयान जयपुर स्थित भाजपा कार्यालय में महाराणा प्रताप की जयंती के […]
विज्ञापन
जयपुरः राजस्थान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने मुगल शासक अकबर के बारे में विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अकबर औरतों के भेष में मीना बाजार जाता था और वहां गलत काम करता था. मदन लाल सैनी ने यह बयान जयपुर स्थित भाजपा कार्यालय में महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में दिया. अकबर महान या महाराणा प्रताप यह पूछे जाने पर सैनी ने कहा कि किसी व्यक्ति की महानता को उसके चरित्र से आंका जाना चाहिए.
उन्होंने अकबर को यौन उत्पीड़न का आरोपी बताया. अकबर के चरित्र पर सवाल उठाते हुए सैनी ने कहा कि उसने बीकानेर के राजा की पत्नी किरण कुमारी के साथ मीना बाजार में छेड़छाड़ की कोशिश की थी. सैनी ने दावा किया कि मीना बाजार अकबर की गंदी हरकतों के लिए बदनाम था. इसे अकबर राज में शुरू किया गया था. सैनी ने कहा कि जिन तरीकों से अकबर गंदी हरकतें करता था, वह इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं और किरण कुमारी ने इसे रोका था.
Madan Lal Saini, BJP: Akbar wanted to molest Kiran Devi but she was alert, she slammed him on the ground & put a dagger on his chest. Akbar had begged for his life saying 'Baadshah of Hindustan is below your feet', after this incident, Meena Bazaar was closed down. (6.6.19) https://t.co/US4LBJGtc5
— ANI (@ANI) June 7, 2019
जब अकबर ने किरण कुमारी से छेड़छाड़ की कोशिश की तो उसने अकबर की छाती पर कटार से वार किया. सैनी ने आगे कहा कि इसके बाद अकबर ने यह कहकर जान की भीख मांगी कि भारत का बादशाह तुम्हारे कदमों में है. उस दिन के बाद से मीना बाजार को बंद कर दिया गया. राजस्थान भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ऐसी हरकत करने वाले शख्स की महाराणा प्रताप से तुलना करना इतिहास के साथ मजाक करना है और यह आने वाले इतिहास को प्रेरणा नहीं देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




