राजनाथ सिंह कल करेंगे सियाचिन ग्लेशियर का दौरा, रक्षा मंत्री के तौर पर पहली बार
Updated at : 02 Jun 2019 1:03 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्लीः रक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने वाले राजनाथ सिंह सोमवार को पहले दौरे के रूप में सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर जाएंगे. दिल्ली से बाहर रक्षा बेस पर यह उनकी पहली यात्रा है. इस दौरान उनके साथ थल सेना अध्यक्ष विपिन रावत भी साथ रहेंगे. यहां के वॉर मेमोरियल पर शहीदों को […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः रक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने वाले राजनाथ सिंह सोमवार को पहले दौरे के रूप में सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर जाएंगे. दिल्ली से बाहर रक्षा बेस पर यह उनकी पहली यात्रा है. इस दौरान उनके साथ थल सेना अध्यक्ष विपिन रावत भी साथ रहेंगे. यहां के वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद जवानों से मुलाकात करेंगे. साथ ही आला अधिकारियों से सियाचिन के रक्षा हालात और जवानों की जरूरतों की जानकारी लेंगे. बता दें कि इससे पहले निर्मला सीतारमण, मनोहर पर्रीकर ने भी सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर का दौरा किया था.
Defence Minister Rajnath Singh to visit Siachen Glacier tomorrow as his first visit to a Defence base outside the national capital. Army Chief General Bipin Rawat to accompany him. pic.twitter.com/egEfJTyMZK
— ANI (@ANI) June 2, 2019
बता दें कि हिमालयन रेंज में मौजूद सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र है. सियाचिन से चीन और पाकिस्तान दोनों देशों पर नजर रखी जाती है. सर्दियों के मौसम में यहां काफी एवलांच आते रहते हैं. सर्दियों के मौसम में यहां औसतन 1000 सेंटीमीटर बर्फ गिरती है. यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 50 डिग्री (-140 डिग्री फॉरेनहाइट) तक हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




