मौसम विभाग ने दिल्ली के लिये ‘रेड कोड'' चेतावनी जारी की
Updated at : 31 May 2019 4:33 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली में तपिश की स्थिति जस की तस बनी हुई है जबकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिये ‘रेड कलर’ चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने अपराह्न में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग के चार ‘कलर कोड’ हैं: हरा, पीला, […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली में तपिश की स्थिति जस की तस बनी हुई है जबकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिये ‘रेड कलर’ चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने अपराह्न में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग के चार ‘कलर कोड’ हैं: हरा, पीला, सुनहरा और लाल . हरा रंग सामान्य स्थिति जबकि लाल रंग मौसम की चरम स्थिति को दर्शाता है. मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के लिये ‘रेड कोड’ चेतावनी जारी की गयी है.
बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की थी, जो पांच साल में सबसे अधिक तापमान है. सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो इस मौसम में अब तका का सर्वाधिक तापमान है. न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस बना रहा.
राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर इलाकों में लगातार दो दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने पर लू की स्थिति की घोषणा की जाती है जबकि लगातार दो दिन पारा 47 डिग्री पहुंचने पर भीषण लू की स्थिति की घोषणा की जाती है. भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी जैसे छोटे इलाकों में एक दिन भी 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने पर लू की स्थिति की घोषणा की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




