ePaper

मोदी कैबिनेट-2 में छह महिला बनायीं गयी मंत्री, जानें कौन थी पहली महिला मंत्री

Updated at : 31 May 2019 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी कैबिनेट-2 में छह महिला बनायीं गयी मंत्री, जानें कौन थी पहली महिला मंत्री

नयी दिल्ली : मोदी कैबिनेट-2 में महिलाओं की भागीदार 10 प्रतिशत से अधिक है. इस बार प्रधानमंत्री को मिलाकर कुल 58 मंत्री बनाये गये हैं, जिसमें से महिलाओं की संख्या छह है. तीन महिला कैबिनेट मंत्री हैं , जबकि 3 राज्य मंत्री बनायी गयी हैं. निर्मला सीतारमण को वित्त, स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मोदी कैबिनेट-2 में महिलाओं की भागीदार 10 प्रतिशत से अधिक है. इस बार प्रधानमंत्री को मिलाकर कुल 58 मंत्री बनाये गये हैं, जिसमें से महिलाओं की संख्या छह है. तीन महिला कैबिनेट मंत्री हैं , जबकि 3 राज्य मंत्री बनायी गयी हैं. निर्मला सीतारमण को वित्त, स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास एवं हरसिमरत कौर को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय दिया गया है.

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में महिला मंत्रियों की संख्या सात थी, जो देश के इतिहास में सर्वाधिक महिला मंत्रियों के साथ वाला मंत्रिमंडल था. स्वतंत्रता के बाद देश में पहली महिला मंत्री बनने का गौरव राजकुमारी अमृत कौर को मिला था. वे देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के मंत्रिमंडल में शामिल थीं. उन्हें स्वास्थ्य विभाग का कार्यभार मिला था.उसके बाद के मंत्रिमंडलों में महिलाओं की भागीदारी नहीं थीं.

शास्त्रीजी का मंत्रिमंडल बहुत छोटा था, जिसमें मात्र 10 मंत्री थे जिसमें एक भी महिला शामिल नहीं थी. उसके बाद गठित पांचवें, छठे और नौवें कैबिनेट में एक भी महिला मंत्री कैबिनेट मंत्री नहीं बन पायी थीं. हालांकि छठे और नौवें कैबिनेट में राज्यमंत्री के तौर पर सरोजिनी महिषी, नंदिनी सत्पथी, सुशीला रोहतगी और सरोज खापड़े शामिल हुई थीं. राजीव गांधी के कार्यकाल में मात्र एक महिला मंत्रिमंडल में शामिल थी मोहसिना किदवई.वीपी सिंह के कैबिनेट में मेनका गांधी पर्यावरण राज्य मंत्री बनायी गयी. उस कार्यकाल में महिलाओं की भागीदारी बहुत कम थी.

नरसिम्हा राव के कार्यकाल में सिर्फ एक महिला मंत्री थीं. ममता बनर्जी को मानव संसाधन राज्य मंत्रालय और युवा और खेल मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया था.अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में एक लंबे अंतराल के बाद सुषमा स्वराज को कैबिनेट मंत्री बनाया गया. 17वें और 18वें कैबिनेट में वसुंधरा राजे और उमा भारती राज्यमंत्री के तौर पर शामिल की गयी थीं.

आजादी के बाद पहली बार 2004 में तीन महिलाओं मीरा कुमार, अंबिका सोनी और पी लक्ष्मी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था. उस वक्त पहली बार मंत्रिमंडल में महिलाओं का प्रतिशत 10 हुआ था.मोदी मंत्रिमंडल में 2014 में ऐसा पहली बार हुआ कि दो प्रमुख विभाग विदेश और रक्षा मंत्रालय महिलाओं को सौंपा गया था. सुषमा स्वराज विदेश मंत्री बनायी गयी थीं, जबकि निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola